नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। तरैया- अमनौर मुख्य पथ के बीच नारायण पुर पंजाब नेशनल बैंक के निकट शुक्रवार की देर सँध्या तरैया की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बेलोरो ने एक बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक ठोकर लगने से बाइक सवार साइकिल में ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे जा गिरा।ठोकर लगने से बाइक सवार गोसी अमनौर गांव निवासी अमित कुमार सिंह के पुत्र आलोक सिंह व धर्मपुरजाफर गांव के पत्रकार पृथ्वी प्रसाद के पुत्र पीयूष कुमार वही साइकिल सवार सरैया रत्नाकर गांव के मनजीत साह के पुत्र बिनोद कुमार साह बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय ग्रामीण आनन फानन में तीनों घायलों को उठालर सामुदायिक अस्पताल लाया।जहाँ डॉ ने प्राथमिकी उपचार के बाद दो घायलों को पटना रेफर कर दिया।गोसी अमनौर गांव के आलोक कुमार सिंह की स्थिति दैनीय बताई जाती है।पीड़ित युवक का कहना था कि हमलोग बाइक से पचरवर बाजार की तरफ जा रहे थे,विपरीत दिशा से आ रही बेलोरो ने ठोकर मारकर फरार हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग