पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। 10 वी बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय सारण महिला हैंडबॉल टीम शनिवार को मशरक जंक्शन से सासाराम के लिए शनिवार को रवाना हुई। लम्बे कोरोना काल के बाद सासाराम के गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी जमुहार में 6 से 7 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण टीम का एक सप्ताह तक संत जलेश्वर अकादमी लौवा बनियापुर में प्रशिक्षण के उपरांत मशरक जंक्शन से सारण जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह ने खेल किट देकर झंडी दिखा रवाना किया । मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी बीटू सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 14 सदस्यीय टीम में निर्णायक राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह, टीम मैनेजर आकाश कुमार, टीम कैप्टन राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि कुमारी के अलावे रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी, मुस्कान कुमारी, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी , रितिका कुमारी, सभी मशरक, निधि कुमारी, तृप्ति कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, मनीषा कुमारी, सभी लौवा बनियापुर शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग