पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गांवों में मामूली आपसी विवाद के साथ ही भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए मशरक अंचल निरीक्षक महेंद्र राम व थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा लक्ष्मण प्रसाद की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। दाखिल परिवाद की सुनवाई सीओ व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। एक नये मामलों में जहां संबंधित दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के अगली सुनवाई में बुलाया गया। वहीं पूर्व में दाखिल परिवाद में दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ ही भूमि विवाद के मामले में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जमीन विवाद के निपटारे को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें एक नया मामला आया वही पहले से 7 लंबित मामलों में सुनवाई करते हुए दो का निष्पादन कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग