पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के पास सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार को अनियंत्रित हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें छात्रा को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान बेन छपरा गांव निवासी शैलेश सिंह की 16 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई। सड़क दुघर्टना में घायल छात्रा को देख स्थानीय लोगों ने जेसीबी को सड़क के बीचोबीच लगाकर सड़क जाम कर दिया मौके पर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने सड़क जाम को हटा आवागमन चालू कराया। वही घायल छात्रा को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक छात्रा इंटर में पढ़ती है और एक बहन व दो भाई हैं। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम छा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग