विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। स्थानीय पीएन परसा में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।रैली चेतन परसा,ब्लॉक दरोगा राय चौक, परसा बाजार होते हुए हाथों में शराबबंदी, शिक्षा, स्वास्थ, पर्यावरण, संबंधित बैनर पोस्टर लेकर दर्जनो गांव तक गए व पुनः महाविद्यालय में पहुंच कर रैली का समापन किया गया। इस दौरान अमनौर के भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने युवक व युवतियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य है। जो अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर अनिता कुमारी सौरभ भट्टाचार्य, प्रोफेसर अनिल कुमार डॉक्टर समीम संजय कुमार राय, आमोद कुमार,एनएसएस स्वयंसेवक डिरिसटी कुमारी, स्वाति कुमारी, अरविंद कुमार, पलवी कुमारी, नेहा, सोनी, समेत सैकड़ों की सख्या में छात्र छात्रएं मौजूद थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग