- खेलकूद को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार: सांसद
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण (प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में राज्य स्तरीय नमो कप 2022 एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित अलख नारायण सिंह हाई स्कूल के परिसर में नवयुवक संघ के तत्वावधान में रविवार की शाम किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने किया। टूर्नामेंट में गाजीपुर, एन ई रेलवे गोरखपुर, आजमगढ़ और छपरा के बसडीला की वॉलीबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। मैच में मुख्य मुकाबला यूपी के गोरखपुर व आजमगढ़ के टीम के बीच हुआ। जिसमें आजमगढ़ की टीम ने गोरखपुर की टीम को हराकर नमो कप पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और विशिष्ट अतिथि एकमा बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, भाजपा नेता मनोज सिंह पप्पू, ओमप्रकाश सिंह, युवा नेता गौरव सिंह किशन द्वारा संयुक्त रुप से विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, इनाम राशि का चेक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं आयोजक नवयुवक संघ के अध्यक्ष गौरव सिंह किशन ने आगत अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
मुख्य अतिथि सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार युवाओं में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही फिट इंडिया और खेलों इंडिया जैसी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि खेल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मैत्री, भाईचारा, सौहार्दपूर्ण व अनुशासित वातावरण की भावना को विकसित करना है। हारने वाले टीम को भी आत्ममंथन की आवश्यकता होती है। सांसद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना किया। इस अवसर पर एकमा बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, भाजपा नेता मनोज सिंह पप्पू, नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अरुण सिंह, मुन्ना सिंह, भाजपा जिला मंत्री वीरेन्द्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्रनाथ सिंह, बलवंत जी, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप सिंह पप्पू, अविनाश चंद्र उपाध्याय बंटी ओझा, ओमप्रकाश सिंह, महात्तम सिंह, ई जयप्रकाश सिंह, रंजीत कुमार सिंह उर्फ युगूल सिंह, शैलेंद्र सिंह, मनन सिंह, चितरंजन सिंह, चंदन सिंह, डॉ पंकज सिंह, युवा नेता गौरव सिंह किशन, मनीष सिंह, जयप्रकाश प्रसाद आदि मौजूद थे।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग