राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर खराटी गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो जगह से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है। जिसमें एक महिला समेत दो धंधेबाज को आरोपित किया गया है। इस संबंध में पीएसआई रवि रंजन कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली की के चैनपुर खराटी गांव में कान्ति देवी एवं हरेंद्र नट शराब छुपा कर रखा हुआ हैं। तत्काल छापेमारी करने पर पकड़ा जा सकता है। सूचना सत्यापन के लिए जब वहां पहुचे और छापेमारी किया गया तो कान्ति देवी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद उसके घर को सर्च किया गया तो फुसनुमा पलानी के बगल में एक बोरा से ढ़ककर रखा हुआ एक गैलन में 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। उसके बाद हरेंद्र नट के यहां छापेमारी किया गया तो उसके घर के पीछे झाड़ी में छुपा कर रखे हुए गैलन में 10 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। छापेमारी की भनक लगते ही हरेंद्र नट पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस बरामद शराब एवं फरार धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग