राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बगही गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अंबिका राय, सविता देवी, सोनी देवी, और चांद गोपी देवी, शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल अंबिका राय और सविता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनलोगों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग