राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मुरलीपुर नहर बांध से सोमवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में लुढ़क गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत होनो की सूचना नहीं है, संयोग अच्छा था कि ऑटो में केवल चालक ही था जो सुरक्षित है। जिसे हल्की चोट आई है। जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मुरलीपुर गांव का रहने वाला चालक आज ही सेकेंड हैंड ऑटो खरीद कर लाया था और नहर के रास्ते अपने घर लौट रहा था कि चालक के संतुलन बिगड़ने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और नहर में जाकर लुढ़क गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर ऑटो में दबे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उसे निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। समाचार प्रेषण तक ऑटो नहर में ही पड़ा हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग