- जन औषधि दिवस पर भाजपा की ओर से जिले में हुए विविध कार्यक्रम
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सोमवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा सारण जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। छपरा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित कर पीएम मोदी द्वारा क्रियांवित जन औषधि योजना की विशेषताओं की जानकारी पार्टी के मंडल अध्यक्षों और आम जनता को दी गई। इसी कड़ी में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सोमवार को सारण जिले के जलालपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुर्वेद पर हमारा पूरा भरोसा है। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारे ऋषि मुनियों की सदियों की खोज व तपस्या की देन है। कोरोना काल में भी करोड़ों लोगों ने आयुर्वेदिक की दवाओं का सेवन कर लाभ उठाया। लोगों का आयुर्वेद के प्रति पूरा भरोसा है। वहीं इसके पहले सांसद श्री सिग्रीवाल ने ओम अमृत हेल्थ केयर जलालपुर द्वारा उत्पादित आयुर्वेदिक दवाओं को लांच किया। कार्यक्रम में ओम अमृत हेल्थ केयर के निदेशक ओमप्रकाश अमृत ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कम कीमत में गरीब लोगों को उचित इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस पद्धति द्वारा विभिन्न तरह के असाध्य रोगों का भी इलाज संभव है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ. शारदा कुमारी, वैद्यराज ब्रह्मदेव सिंह, विजय मिश्र, डॉ. पी.के.तिवारी आदि अन्य लोग भी मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग