राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के मटियार पंचायत की चार अग्निपीड़ित परिजनों को मांझी अंचल कार्यालय में आपदा राशि का भुगतान सीओ धनंजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि विगत तीन मार्च को मटियार दलित बस्ती में लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए थे। सीओ ने पीड़िता हेवन्ती देवी, बबिता देवी, सविता देवी तथा उषा देवी को क्रमशः नौ हजार आठ सौ का चेक प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिथि जय प्रकाश महतो तथा अंचल कर्मी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग