राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो में रविवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे धंधेबाज के साथ एक अन्य कारोबारी को तीन लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर हरखपकड़ी गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ डुगली राउत एवं वसतपुर गांव निवासी राजेंद्र नट बताये जाते है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि अजीत कुमार उर्फ डुगली राउत शराब तस्करी मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग