संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। 28 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमितेश ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पंजाब प्रांत के पटियाला जिले के नालसा रोड,वसंत विहार गली नंबर 03 निवासी 55 वर्षीय निसान सिंह है। जो गत 18 मई को दर्ज थाना कांड संख्या 164/21 के प्राथमिकी अभियुक्त है। महीनों से फरार चल रहे अभियुक्त की पुलिस ने पंजाब स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किया है। मालूम हो कि वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एनएच 331 स्थित पेट्रोल पंप कन्हौली के समीप से तिरपाल से ढके एक दस चक्का ट्रक पकड़ा था। जहाँ जांच के क्रम में सौ कार्टन रॉयल प्लेयर और दो सौ सोलह कार्टन किंग्स गोल्ड कुल 2808 लीटर शराब बरामद किया गया था। साथ ही ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग