- महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा उनके कर्मी के परिवार के महिला सदस्यों के लिए पुलिस अस्पताल, पुलिस केन्द्र में सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता हेतु निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों जो अपने दायित्वों का निर्वहन लगनशीलता , तत्परता, कड़ी मेहनत, अनुशासित रहकर अच्छे व्यवहार आदि के साथ करते है एवं अन्य महिलाएँ जिनका अपने- अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा जो सामाजिक जागरूकता महिला सशक्तिकरण, मद्यनिषेध, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य समाज सुधार गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, को उक्त अवसर पर आमंत्रित कर सम्मानित करने का कार्यक्रम सारण पुलिस द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस केन्द्र , सारण में निम्न प्रकार से आयोजित किया गया।
उद्घाटनः- मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के गरिमामयी उपस्थिति में अप 05:30 बजे महिला दिवस के अवसर पर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
मनोरंजक खेल का आयोजन : – इस अवसर पर पुलिस केन्द्र में महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों के परिवार के महिला सदस्यों के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच ” म्यूजिकल धुन पर बॉल पास का खेल ” , ” Musical चेयर ” आदि खेल आयोजित किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता : – महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के परिवार के महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता हेतु रंगोली बनाया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
परिचर्चा का आयोजनः– उक्त अवसर पर महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों के बीच ” महिला पुलिसः कर्त्तव्य एवं अपेक्षाएँ ” विषय पर परिचर्चा आयोजित गयी , जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता को पुरस्कृत किया गया।
सम्मान समारोह : – उक्त अवसर पर जिले में कार्यरत महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों , जिला की अन्य महिलाएँ जिनका अपने – अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगियों, चिकित्सकों को पुरस्कृत, सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के परिवार के महिला सदस्यों के लिए पुलिस अस्पताल , पुलिस केन्द्र में सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग एवं जागरूकता हेतु निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन 12:30 बजे अप० से किया गया। जिसमे काफी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी, कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के परिजनों द्वारा शामिल होकर जॉच कराया गया।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन