राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के रसौली गांव में जीविका के सौजन्य से महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जीविका समूह की सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक के देखरेख में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं के बीच अलग अलग टीम बनाकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को को मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बीडीओ राकेश रौशन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संशोधित करते हुए बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि महिलाएं समाज का असली शिल्पकार होती है। इनका सभी को सम्मान करना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग