राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासुमगंज के द्वारा छपरा शहर के शेख टोली मुहल्ले में विशेष स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद कोविड टीकाकरण से वंचित मुहल्ले के लोगों को प्रथम व द्वितीय टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन सिंह, एएनएम रजनी कुमारी व किशोर कुमार के द्वारा लगाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद तारिक अली व अन्य लोगों ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग