मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र की जानेमानी पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी पूनम राय दूसरी बार पुनः राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गई। आपको बताते चले की राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्याम रजक, राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय में पूनम राय को राजद की सदस्यता दिलाई गई। मालूम हो कि पूनम राय राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के महासचिव के पद पर कायम रही थी लेकिन विगत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर नाराज चल रही थी जिसके बाद जन अधिकार पार्टी से भारी मन से चुनाव लड़ गई थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग