राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर पंचायत अंतर्गत नदी पर बंगरा टोले में कुछ लोगों द्वारा बांस बल्ले से बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। जिसकी सूचना पर अंचलाधिकारी ने स्पॉट पर पहुँच अपने स्तर से जांच- पड़ताल करने के उपरांत बैरिकेडिंग को हटवा कर आवगमन शुरू कराया। अंचलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में लिखित सूचना देकर रास्ता अवरुद्ध होने से आने- जाने में परेशानी होने की बात बताई थी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस बल के मौजूदगी में न्यायसंगत कारवाई करते हुए रास्ते को खुलवा दिया गया। इधर अवरुद्ध मार्ग खुलने के बाद ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग