राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य धंधेबाज भागने में सफल रहा। इस दौरान पुलिस ने 17 लीटर देशी शराब के साथ 03 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। मामला थाना क्षेत्र के पुछरी का है।एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुछरी निवासी 24 वर्षीय राजकुमार साह एवं 25 वर्षीय पुण्यदेव साह शामिल है। जबकि भागने वाले अभियुक्त की पहचान 30 वर्षीय दीपमाला साह के रूप में की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली थी कि दीपमाला साह अपनी बाइक से पुनदेव साह की दुकान पर शराब पहुँचाने गया है। छापेमारी के दौरान बाइक पर सवार दो लोग एवं एक व्यक्ति दुकान से निकलकर भागने लगे। जहाँ बल के सहयोग से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग