राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो सड़क पर हंगामा कर रहे अधेड़ को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ अजय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एनएच 331 पर सहाजितपुर पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति नशे में शोर- शराबा कर रहा है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जिसमें मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिसका मेडिकल जांच कराई गई। तो चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। गिरफ्तार व्यक्ति हरियाणा के जिन्द थाना क्षेत्र के जिन्द निवासी 49 वर्षीय रघुवीर यादव बताया जाता है। जो वर्तमान में सहाजितपुर पंप के समीप ही मुर्गी दाना का दुकान चलाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग