संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय में शनिवार को अनुग्रह अनुदान के तहत अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने अंचल क्षेत्र के चार आश्रितों को चार-चार लाख का चेक प्रदान किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र के भटवलिया निवासी मृतक कृष्णा राय के आश्रित पत्नी लीलावती देवी, बंगालीपट्टी निवासी मृतक अर्जुन कुमार की आश्रित पत्नी फुलपति कुंवर, मरीचा गांव निवासी मृतक रामेश्वर सिंह की आश्रित पत्नी कलावती देवी एवं सोहई गाजन निवासी मृतक रेणु कुमारी की आश्रित माता अंजोरिया देवी को 04 लाख रुपये का चेक दिया गया। बताया जाता है कि इन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना एवं नदी में डूबने से हो गई थी।जिसके तहत आवश्यक कारवाई पूरी होने के बाद अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है। इधर होली से पूर्व अनुग्रह अनुदान मिलने के बाद पीड़ित आश्रितों ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।मौके पर अंचल नाजिर इजहार आलम, अनिल कुमार सहित संबंधित अंचलकर्मी उपस्थित थें।

फ़ोटो(पीड़िता को चेक प्रदान करते अंचलाधिकारी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग