पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक जंक्शन के पुराने स्टेशन भवन के पास शुक्रवार के देर शाम एक अज्ञात वृद्ध का शव लावारिश हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों की सुचना पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज लालमन प्रसाद और कांस्टेबल एम प्रसाद ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया पर वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो पायी। शव को पाटलिपुत्र गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी जवानों की मदद से थावे जंक्शन भेज दिया गया। वृद्ध व्यक्ति के शव की शिनाख्त के लिए जीआरपी के साथ आरपीएफ लगी हुई है । किंतु मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो पायी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग