पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार को मदन कुमार विद्युत कार्यपालक अभियंता छपरा पूर्वी व गौरव कुमार सहायक विद्युत अभियंता राजस्व के अगुवाई में कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने बंगरा, डुमरसन, मशरक स्टेशन रोड, तख्त गांव मिलाकर 52 विद्युत बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। जिनका कनेक्शन काटा गया उनका बकाया 10 हजार से ज्यादा था। उन्होंने कहा कि मार्च क्लोजिंग की वजह से बिजली बिल बकाया रखनें वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा इसलिए वैसे सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है की अपना अपना बिजली बिल जमा करना सुनिश्चित करें।अन्यथा कभी भी किसी भी समय उपभोक्ता का लाइन काटा जा सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग