पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करना पति को महंगा पड़ गया, पुलिस ने आरोपित पति को भेजा जेल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करना पति को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के नगडीहा गांव का है। पीड़ित पत्नी शमीमा बेगम ने स्थानीय थाने ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि रात्रि प्रहर मेरे पति गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया और जान मारने की नीयत से गला दबाने लगे। बचाव में पुत्र आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे।पीड़ित का आरोप है कि उसके पति बराबर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते है और घर वालों के साथ भी गली-गलौज करते रहते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग