पिपरा गांव से अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का है।पीड़ित रघुवीर सिंह ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि रात्रि 10 बजे के करीब अपनी होंडा साइन बाइक दरबाजे पर खड़ी कर घर के अंदर सोने चला गया।सुबह 05 बजे जगने के बाद घर के बाहर आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी चोरी गई बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। स्थानीय लोगो ने बताया कि चौक-चौराहे पर बाइक चोरी करने वाले चोर गिरोह के सदस्य अब दरबाजे तक सक्रिय ही गए है।जो काफी चिंता का विषय है। बाइक चोरी की बढ़ती घटना को लेकर वाहन स्वामी अपने वाहन की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है। इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग