राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 12 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के छपिया मठिया की बताई जाती है। एएसआई अवधेश कुमार मंडल के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि मठिया पर शराब की खरीद-विक्री हो रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस बल को देख कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान बल के सहयोग से खदेड़कर तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में मसरख थाना के जयथर निवासी टुनटुन राम, सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी मोगल प्रसाद एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के बंगाली भिठ्ठी निवासी प्रभु महतों शामिल है। प्राथमिकी में बताया गया है कि टुनटुन राम के हाथ मे रखे झोले से शराब बरामद की गई।जबकि तीनों अभियुक्तों के मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिनकी मेडिकल जांच कराई गई तो चिकित्सक द्वारा भी शराब पीने की पुष्टि की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग