राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाजार से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट करने के मामले में बनियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के सतुआ टोले इमामगंज निवासी सुरेन्द्र राय ने बताया है कि मेरा लड़का मंटु राय सतुआ बाजार से घर लौट रहा था तभी इमामगंज निवासी नेसार साह एवं चांदपुर निवासी बीरन साह एवं करण कुमार मेरे पुत्र का साइकल छीन लिये एवं मारपीट करने लगे। हल्ला- गुल्ला की आवाज सुन मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। तीनों आरोपित नशे में धुत बताए जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग