राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर पट्टीदारों ने ही महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बाजार भिठ्ठी का है। पीड़िता सोनल देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि घरेलू विवाद को लेकर पट्टीदारी के ही इंदु देवी, पताशो देवी, सीमा देवी, नेहा देवी, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, बकोटन महतों गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर रॉड एवं डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग