राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला परिषद मार्केट के ऊपरी तल पर भारतीय जनता मजदूर यूनियन का होली समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने अध्यक्षता किया। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व हिन्दुओ का प्रमुख पर्व है। जिसे हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। सम्पूर्ण देश एवं प्रदेश वासियों से अपील हैं कि इस होली में अमन चैन के साथ एक दुसरे से खुशियां बाटे और राज्य की तरक्की में अपना योगदान दें। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका कुमारी, नगर अध्यक्ष राजेश चौहान, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष सेरयराज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कश्यप, महामंत्री निलेश कुमार गिरि, कानूनी सलाहकार, प्रमोद कुमार राय, गरखा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अरबिद कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, रितेश सिंह आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग