राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को अपराह्न में 01:30 बजे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व विधायक मनजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति विनय सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह, पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, पूर्व विधान पार्षद चन्द्रमा सिंह एवं जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, मुरारी सिंह जिलाध्यक्ष जदयू संयुक्त रूप से सीटी गार्डेन, हेम नगर छपरा में विधान पार्षद सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन पर प्रेस-वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एनडीए के सभी नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल द्वारा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग