राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/सारण (रुचि सिंह सेंगर)। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज द्वारा बुधवार को छत्रधारी बाजार में आउट रीच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ओपीडी, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी जांच, परिवार नियोजन, कोविड जांच, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण सहित एएनसी की सुविधा प्रदान की गयी। स्वाथ्य परीक्षण शिविर में डॉ एचएन प्रसाद एवं डॉ राजीव रंजन सिंह द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर लगभग 80 रोगियों को निः शुल्क दवा का वितरण किया गया। वहीं नेत्र परीक्षण डॉ आरएन सिंह ने किया। इस शिविर में शुगर, बीपी, चर्म एवं एनीमिया के अधिकांश मरीज पाये गए। इस दौरान कुछ रोगियों को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया। कैंप में कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। शिवर को सफल बनाने में एएनएम सुप्रिया कुमारी, रंजन कुमारी, पुष्पा कुमारी लैब टेक्नीशियन प्रतिभा, आदर्श कुमार, डीईओ नीरज कुमार, कर्मी किशोर कुमार, समाजसेवी धर्मनाथ पिंटू, कामरेड बिरेंद्र कुमार सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग