राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। स्थानीय राम जंगल सिंह महाविद्यालय के वीर कुंवर सिंह सभागार परिसर में स्वतंत्रता के नायक एवं पूर्वी के रचयिता पंडित महेंद्र मिसिर की जयंती कॉलेज के संस्थापक सचिव व वर्तमान अध्यक्ष सह सामाजिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता व लोक गायक अशोक सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान अशोक सिंह ने कहा कि पंडित महेंद्र मिश्र एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने घर पर नोट छापने की मशीन लगाकर एवं उक्त मशीन से नोट छाप कर उस जमाने में ब्रिटिश सरकार के अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार किया था। उसे छिन्न-भिन्न कर दिया। वे उस नोट को उस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में भाग ले रहे आंदोलनकारियों की मदद के लिए इस्तेमाल किया। श्री सिंह ने कहा कि पंडित महेंद्र मिश्रा ने नई तासीर पैदा कर पूर्वी को भक्ति एवं प्रेम से लवरेज कर दिया। लेकिन विद्वानों एवं इतिहासकारों ने उनके साथ न्याय नहीं किया। इस अवसर पर कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो कन्हैया सिंह, प्रो उमेश सिंह, प्रो नागेंद्र सिंह, प्रो सुनील कुमार सिंह, प्रो सुनील कुमार, प्रो सोमनाथ सिंह, सतीश मिश्रा, मोहन सिंह, मदन प्रसाद ,रामदेव आदि शामिल थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी