पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मलमलिया रोड स्थित दीपक मिष्टान्न भंडार के दुकान के उपर सोमवार की रात्रि में विशालकाय सूखा पेड़ भड़भड़ाकर गिर पड़ा जिसमें मिठाई दुकान का करकटनुमा शेड, फ्रिज, काउंटर, बेच बुरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। दीपक मिष्टान्न भंडार के प्रोपराइटर घोघिया गांव निवासी शिव जी सिंह पिता स्व सिपाही सिंह ने मंगलवार की सुबह बताया कि सोमवार की शाम में दुकान बंद कर घर चले गए वही देर रात बगल के दुकानदार के द्वारा फोन कर घटना की जानकारी दी गई मौके पर पहुंचे तो देखा कि विशालकाय पेड़ दुकान के उपर गिरा पड़ा है जिसमें करकटनुमा शेड, फ्रिज, काउंटर, बेच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से पचास हजार रुपए से ज्यादा की संपत्ति बर्बाद होने का अंदाजा हैं। मामले में वन विभाग को पेड़ हटाने की सुचना दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग