राष्ट्रनयक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के दो प्रगतिशील किसान ज्ञान भवन पटना में एक दिवसीय बिहार उधमी संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन द्वारा किया गया। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री श्री तार किशोर प्रसाद ने कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने प्रगतिशील किसान अंकुश राज एवं राजेश कुमार को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में डॉक्टर सौरव शंकर पटेल जो कृषि विज्ञान केंद्र मांझी का इस सम्मेलन में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्हें श्री प्रसाद द्वारा प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसको लेकर कृषि विज्ञान केंद्र में खुशी का माहौल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग