मांझागढ़ मुख्य बाजार में सड़क पर दो फिट हो रहे जल जमाव से राहगीर परेशान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (मांझा)। प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य बाजार मांझागढ़ में जाने वाली सड़क पर दो फिट जल जमाव के विच आने जाने वाले राहगीर परेशान है ।राहगिरो का कहना है कि इस बाजार से प्रत्येक वर्ष लाखो रुपया राजस्व की वसूली की जाती है लेकिन इस बाजार में व्यापारियों के न शेड की व्यवस्था है न वर्षात में पानी निकासी के लिए नाले की व्यवस्था है जिसके चलते वर्षात के शुरुआती दौर में ही दो फिट जल का जमाव सड़क पर हो गया है इस जल जमाव के विच लोगो को आते जाते समय गिरने की संभावना बनी रहती है ।तथा इस सड़क से आने जाने वाले वाहन से बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती है ।पंचायत के द्वारा बनाये गए नाला सड़क से दो फिट ऊंचा है जिसके चलते सड़क का पानी नला से नही निकल पाता है । जो जल जमाव के मुख्य कारण है ।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास