गंडक के जल स्तर में वृद्धि होने से सारण तटबंध के निचले इलाकों में पानी भरा
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गोपालगंज– गंडक नदी में लगातार जल स्तर के वृद्धि होने के कारण अगल बगल की आबादी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खतरे को देखते हुए, जिले के कई प्रखंडों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। और सबको सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दे दिया गया। वहीं सिधवलिया प्रखंड के सलेहपुर गांव के पास गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अपने अपने पशु मवेशी को ऊंचे स्थान पर पहुंचाने में लगे हैं। और सभी लोग विशेषकर बचाव में लगे हैं कि कोई जान माल की छती न हो।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास