राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भुवला गाॅंव में सड़क के अधूरे निर्माण और जलजमाव के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भुवला गाॅंव में सड़क के अधूरे निर्माण और जलजमाव के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।

गोपालगंज (उचकागांव)- प्रखंड के जमसड पंचायत अंतर्गत जमसड मुख्य पथ से भुवला गांव की तरफ जाने वाले पथ पर पथ के अधूरे निर्माण और जलजमाव के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले में रामाशीष यादव, साजिद इरफान, नसीम खान, इफ्तखार खान, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, मैनेजर खान, रंजीत कुमार यादव, शकील खान, सुभाष गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीणों का कहना था कि जमसड मुख्य पज से भुवला गांव की तरफ जाने वाले पथ पर लगभग एक साल पहले मनरेगा के तहत मिट्टीकरण का कार्य कराया गया। परंतु उस समय संवेदक द्वारा सड़क के बीच में ही लगभग 100 फिट सड़क पर ईट्टीकरण का कार्य नहीं किया गया। जिससे इस पथ से मीरगंज के तरफ या जमसड बाजार की तरफ आने जाने के दौरान बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कच्ची सड़क से गुजरने के दौरान काफी संख्या में राहगीर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण के दौरान जगह-जगह चंवर में लगे बरसात के पानी के निकासी के लिए कहीं भी पाइप नहीं लगाया गया है। जिससे खेतों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की धान की बोई गई फसल अब जलजमाव के कारण पूरी तरीके से डूब कर बर्बाद होने लगी है। इसके बावजूद भी जनप्रतिनिधि और विभाग के लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे भी लगाए गए।इस संबंध में मोबाइल में पूछने पर मनरेगा के पीओ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि मामले में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।