कोरोना संकट: कटेया नगर के मुख्य बाजार सहित गौरा बाजार को प्रशासन ने किया शील
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- विदित हो कि प्रखंड के गौरा बाजार में 7 जुलाई को 89 ब्यक्तिओ का सैंपलिंग कराया गया था।जिसमे शनिवार को 8 लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया।उसमे एक मरीज कटेया नगर के वार्ड नंबर 9 का 25 वर्षीय युवक है।जबकि 6 मरीज कटेया प्रखंड के गौरा बाजार के दुकानदार है।सभी युवा वर्ग के दुकानदार है।जिनसे तमाम ब्यक्तिओ के संपर्क में आने की बात बताई जा रही है।कटेया प्रखंड में बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा कटेया नगर के मुख्य बाजार सहित गौरा बाजार को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे,अंचलाधिकारी अफजल हुसैन एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर द्विवेदी कटेया बाजार और गौरा बाजार में आवश्यक बस्तुओं के दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकानों को बंद करने के लिए दिन रात एक किये हुए है।बीती देर रात्रि को ही गौरा बाजार पूरी तरह शील कर दिया गया।साथ ही एक कोरोना संक्रमित मरीज गौरा बाजार के समीप बेलाडीह गांव का है।जो कुछ दिन पूर्व ही बाहर से गांव आया हुआ है। स्वास्थ्य प्रबधक मनोज कुमार ने बताया कि सभी मरीजो को इलाज हेतु गोपालगंज भेजा जा चुका है और उनके परिजनों का भी सेम्पलिंग कराया जा रहा है।जिससे संक्रमण के वास्तविक स्तिथि की जानकारी लग सके। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि पूरे प्रखंड में लॉक डाउन के नियमो का सख्ती से पालन कराया जा रहा है । साथ ही मास्क बगैर पहने घूम रहे लोगो का चालान काटा जा रहा है एवं मौके पर मास्क भी उपलब्ध कराया जा रहा है।वहीं उन्होंने आम जनता से अपील किया कि जरूरी काम से घर से निकलते समय बगैर मास्क पहने न निकले।साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करे और आम लोगों से भी पालन करने का अनुरोध करें।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि