मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के तरफ से 14 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़रवा गांव में दिनांक 7 जुलाई को दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।जिसमे दोनो पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष से थाना क्षेत्र के हरड़वा निवासी बबन कुशवाह ने किशान उपाध्याय सहित 3 लोगो को आरोपित करते हुए थाने में दिए तहरीर में बताया है कि दिनांक 7 जुलाई को अपने छोटे भाई विवेक के साथ ट्रेक्टर ट्राली पर मोतीपुर से गिट्टी लादकर अपने गांव लालजी महतो के घर ले जा रहा था।तभी पहले से योजना बनाकर उक्त लोग हाथ मे दाब, फरसा, ईंट व लाठी लिए अपने घर के पास खड़े थे। ज्योही ट्रेक्टर वहां पहुची उक्त लोग हमला कर दिए।जब हम ट्रेक्टर को तेजी से भगाते हुए गांव के चौराहे पर पहुँचा तो मेरे चचेरे भाई ने पूछा यह क्या हो रहा है।तभी उक्त लोगो ने मरना शुरू कर दिए।जिससे उनको एवं मेरे भाई विवेक को माथा,पैर एवं आंख पर गंभीर चोंटे आई।लोगो ने बीच बचाव कर हम दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचदेवरी लाए।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष से कृष्णकांत उपाध्याय ने रामसेवक भगत सहित 11 लोगों के विरुद्ध थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बबन कुशवाहा मेरे खेत से बराबर ट्रेक्टर लेकर जाते थे।जब मैंने मना किया तो उक्त लोग मेरे दरवाजे पर आकर मझे,पत्नी फुलकुमारी देवी एवं मेरे बेटे अनूप कुमार उपाध्याय को लाठी डंडा एवं रॉड से मारने लगे।जिससे मेरे पीठ पर गंभीर चोट लगी है।साथ ही मारपीट के क्रम में विकाश ने मेरे पैकेट से 2 हजार रुपया निकल लिए और जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने दोने पक्ष के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या