कटेया थाने की पुलिस ने 38 बोतल देशी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के खुदीछापर वार्ड 5 से घर के पीछे झाड़ी में छुपाकर कर रखे झोले से 38 बोतल देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी सूचना मिली कि खुदीछापर वार्ड 5 में ब्यास चौहान अपने घर पीछे शराब रखकर बेंच रहा है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब उक्त जगह पहुंची तो पुलिस को देख एक ब्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ा गया।नाम पता पूछने पर थाना क्षेत्र के खुदीछापर वार्ड 5 निवासी ब्यास चौहान बताया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो घर के पीछे झाड़ी से झोले में छुपाकर रखी देशी शराब की 38 बोतलें बरामद की गई।जो मात्रा में 7.6 लिटर थी। पुलिस ने बरामद शराब को जप्त करने के साथ ही पकड़े गए शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाने लाई एवं अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या