राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अतिक्रमणकारियों द्वारा नाल बंद करने से कई गांवो की धान की फसल डूबी       

अतिक्रमणकारियों द्वारा नाल बंद करने से कई गांवो की धान की फसल डूबी                                   

राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।

गोपालगंज (थावे)- स्थानीय प्रखंड के एकडेरवा पंचायत के बगहा निजामत गांव में ग्रामीणों द्वारा नाले को अतिक्रमण करने लेने को लेकर बारिश की पानी निकासी बंद हो जाने से कई गांवो की किसानों की  धान की फसल डूब गई है। सरपंच हकीकुल नेशा,व ज्ञासुदीन अंसारी ने बताया कि बगहा निजामत गांव में नाले को अतिक्रमण किए गए लोंगो से कई बार कहा गया कि नाले पर से अतिक्रमण हटा ले।लेकिन गांव के किसी भी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण नही हटाया गया है।जिससे हो रहे जबरदस्त बारिश से कई गांवो की धान की फसल डूबकर बर्वाद हो रहे है।सरपंच ने बताया कि  बगहा निजामत,बगहा सैदा,एकडेरवा,भुसाव गोपाला मठ ,तथा बगहा डेरा पर सभी किसानों का लगभग 150 एखड़ खेतों में लगे धान की फसल डूब गए हैं।पानी में डूबने से धान की फसल बर्वाद हो रही है।ऐसे में ग्रामीण दामोदर सिंह,वार्ड सदस्य अफलातून अहमद,अमीरूदीन मियां,परवेज आलम,सहुद आलम,जैनुदिन नरेश मांझी,बाबूराम मांझी,ताज राज,अब्दुल रहीम,फिरोज आलम,मेराज अली,नागेंद्र सिंह अल्ताफ राज व अशोक सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने नाले पर हुए अतिक्रमण मुक्त्त कराने को लेकर डीएम अरशद अजीज से गुहार लगाई है।वही वृंदावन सीटहल राय टोला में भी सड़क की पुलिया बंद कर देने से तीन गांवो के किसानों की खेत मे लगे धान की फसल डूब गया है।बारिश की पानी निकासी नही होने से धान की फसल बर्वाद हो रही है।किसानों कहना है, की वृंदावन मौजे से जाने वाली मुख्य सड़क जो वृंदावन सीटहल राय टोला में जाती है।उसमें बनाए गए पुलिया को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है।जिससे वारिश की पानी की निकासी एकदम बंद हो गई है।ऐसे में किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।