राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ए एनम कोरोना पॉजिटिव, थावे में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले     

थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एनम कोरोना पॉजिटिव, थावे में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले                           

राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।

गोपालगंज (थावे)- स्थानीय प्रखंड में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्थानीय प्रशासन दोनो की कुंडली खंगालने में जुट गया है।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अफरा तफरी का माहौल ब्याप्त है।बताया जाता है,की वृंदावन मौजे गांव की एएनम का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। वे किन किन लोंगो के संपर्क में आई है स्थानीय प्रशासन जांच पड़ताल करने में जुट गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि एएनम की डियूटी आइसोलेशन सेंटर शबनम होटल में लगाई गई थी वे उस समय सदर अस्पताल में कार्यरत थी।जो पिछले तीन माह से वहां डियूटी में तैनात थी।  उनका स्थानान्तरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में कुछ दिन पहले हुआ है। उनका सैम्पल  8 जुलाई को गोपालगंज विवाह भवन में  लिया गया था। सैम्पल जांच के लिए पटना भेजा गया था। रविवार को एनएम का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र सहित वृंदावन मौजे गांव  में भी  लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।जबकि लछवार गांव के एक व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से परिजनों में दहशत बना  है।परिजनों ने बताया कि सैम्पल जांच के लिए गोपालगंज विवाह भवन में 8 जुलाई को लिया गया था।जिसका रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आया है।लछवार गांव के मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने पूरे परिवार के साथ रह रहा है।ऐसे में किंतने लोगों के संपर्क में  आए है।यह जांच का विषय है।