दियरा में प्रवेश किया बाढ़ का पानी सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे लोग
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (मांझागढ़)- तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल के बराज से छोड़े गए पानी से गण्डक नदी में तेजी से बढ़ रहे जल स्तर खतरा के निशान पार करते हुए मांझा प्रखण्ड अंतर्गत निमोइया और गौसिया पंचायत में पानी प्रवेश कर गया है सड़क पर करीब तीन फीट पानी तेजी बह रहा है निमोइया पंचायत के केरवानिया विशुन पूरा बिन टोली बद्री सरपंच के टोला जानकी राय के टोला नोनिया टोला कोइरी टोला अमर सहनी के टोला विशुन सहनी के टोला बुझी रावत के टोला शंकर सहनी के टोला माघी नुमोइया सहित दर्जनों गांव बाढ़ की पानी से घिर गया घर मे पानी प्रवेश करने के पहले लोग सुरक्षित स्थान पर अपने घर के समान और परिवार को लेकर भागना शुरू कर दिए लोगो के सुरक्षित स्थान पर पहुचने के लिए गौसिया नदी में प्रशासन के द्वारा चार नाव के व्यवस्था की गई वही दूसरी तरफ सड़क पकड़ कर ब्लूहि गण्डक पुल पार कर लोग सारण तटबन्ध पर पहुच रहे है। निमोइया पंचायत की आबादी करीब 14 हजार जिसमे 18 सौ परिवार बसे हुए है। वही दूसरी तरफ गौसिया पंचायत के गौसिया वृति टोला गांव चारो तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा है जिसकी आबादी एक हजार तथा करीब एक सौ परिवार बसा हुआ गौसिया बुनियादी विद्यलाय बाढ़ की पानी से घिरा हुआ है । वही दूसरी तरफ निषाद संघ के नेता सह मुंगरहा गांव निवासी विनोद सहनी ने बढ़ते हुए बाढ़ की पानी को देखते हुए लोगो के आवागमन के लिए नाव बढ़ाने की मांग अंचलाधिकारी से किया है। क्या कहते है अंचल पदाधिकारी कही कही सड़क पर तीन फीट पानी बह रहा है तीन फीट पानी मे नाव चलना मुश्किल है। इस लिए नाव बढ़ाना अभी सम्भव नहीं है तथा शाम से पानी घटने के आसार मिल रहे है। जिन लोगो को सड़क मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुचने में कठनाई हो रही है वे सूचना दे उन्हें गाड़ी भेज कर सुरक्षित स्थान पर लाया जाएगा।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास