राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। मनरेगा कार्यालय के पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त कराने के लिए बीडीओ द्वारा बुलायी गयी बैठक में पिछले कई दिनों से गायब मनरेगा जेई नहीं पहुंच पाये। बीडीओ राकेश रौशन, सीओ रणधीर प्रसाद, मनरेगा पीओ प्रकाश कुमार के अलावा अन्य मनरेगा कर्मियों एवं प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह के नेतृत्व में असंतुष्ट पंचायत प्रतिनिधियों की लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मनरेगा जेई राम मनोहर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों के पास अनुशंसा की जाएगी। तब जाकर पंचायत प्रतिनिधि सहमत हुए और मनरेगा कार्यालय का ताला खुला।
बताया जाता है कि मनरेगा जेई राम मनोहर सिंह पिछले कई दिनों से गायब चल रहे हैं। जबकि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण छपरा द्वारा 16 मार्च को ही मशरक के जेई अवतांश कुमार की पानापुर में प्रतिनियुक्ति की गयी है। लेकिन वे अबतक योगदान ही नहीं किये है। जिससे मनरेगा योजना के सभी कार्य प्रभावित हैं। मालूम हो कि मनरेगा कर्मियों पर कमीशन मांगने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मनरेगा कार्यालय में ताला जड़ दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग