राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड राजद इकाई की बैठक बलोखरा गांव में स्व रामशंकर गिरी स्मृति सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद के नेता अभय गोस्वामी व संचालन जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने की। उक्त बैठक में मुख्यतः तीन एजेंडों पर चर्चा की गई। जिसमें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों एवं सिद्धान्तों को जन जन तक पंहुचाने एवं राजद को ए टू जेड की पार्टी बनाने में समाज के हर वर्ग के लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने पर बल दिया गया।
बैठक में नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार की डबल इंजन वाली सरकार से ऊब चुकी है। बिहार में हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण, भ्रष्टाचार और अत्याचार चरमोत्कर्ष पर है। इस परिवेश में बिहार की जनता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। बैठक में मुख्यरूप से सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुड्डू कुशवाहा, प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार, महिला राजद की जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव, कन्हैया यादव, सुरेंद्र प्रसाद तूफानी, ललन राय, हवलदार गिरी, पवन राजभर आदि काफी संख्या में राजद समर्थक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग