- एनडीए प्रत्याशी के जीत से विकास की गति और तेज होगी तेज: रेणु देवी
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर के ढोरलाही पंचायत स्थित किशुनपुर मे उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह के पक्ष में चुनावी सभा किया। कहा एनडीए प्रत्याशी की जीत से विकास की गाड़ी तेज होगी। प्रतिनिधियों के अधिकार व उनके हक के पक्ष में हमेशा खड़ा उतरी है। पंचायतों राज स्थापित किया। उन्हे वाजिब हक देने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार में आम जनता शांति व सकून की जिन्दगी जी रही है।जहां बिहार विकास की उच्चाईयों को चूम रहा है। जहां बिजली, सड़क, स्वास्थ्य व स्वच्छ पेयजल की समुचित ब्यवस्था करने का काम किया है। रविवार को देर संध्या पहुंची उप मुख्यमंत्री ने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बताया। सभा में पहुंचे काफी संख्या में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा सभी प्रतिनिधि प्रथम लरीयतमयता का वोट एनडीए के पक्ष में करने क अपील की। कहा इस सभा को अमनौर विधायक मंटू सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द़ गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह, जदयू नेता संतोष महतो, धर्मेन्द्र साह, संध्या सिन्हा, बाबू साहेब महतो आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग