राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय की अध्यक्षता में राजद ने की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा/दरियापुर (सारण)। राजद के महासचिव कमलेश कुमार राय के अध्यक्षता में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरुआत राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने की वही प्रखंड अध्यक्षा श्यामा देवी ने लोगों को राजद में आने पर माला पहना कर स्वागत किया व डॉ भारती सिंह के साथ दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता ली। कार्यक्रम में परसा विधानसभा के सभी पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, बुथ कमेटी के अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए, इस सम्मेलन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गयी इसके बाद पार्टी को बुथ स्तर से मजबुत करने से सम्बंधित बातो पर भी चर्चा किया गया.वही केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के नितियो के खिलाफ लोगों के घर घर जाकर इसकी प्रचार प्रसार करने की भी बात की गयी।कोरोना को देखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच मास्क तथा सेनेटेराइजर का वितरण कमलेश कुमार राय के द्वारा किया गया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन एस टी एस सी प्रकोष्ट के सारण जिला महाप्रकोस्ट के प्रधान महा सचिव शिव प्रसाद मांझी ने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग