राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रहरिया घाट के पास ट्रक के चपेटे मे आने से एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। घटना दोपहर की बतायी जा रही है जब स्थानीय निवासी संजय बासु का 9 वर्षीय पुत्र राजा कुमार घर के पास ही सड़क किनारे खड़ा था तभी रहरिया घाट की तरफ से आ रही ट्रक की चपेटे मे आ गया जिससे दबकर उसकी मौत हो गयी। घटना की सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग