नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। बोलबम मानपुर से गरखा जाने वाली सड़क मार्ग के अदमापुर गांव के समीप अपने पोता पोती के साथ टहल रही एक वृद्ध महिला पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी चढ़ा दी जिससे वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही घटना को लेकर रोड जाम कर दी करीब पांच घण्टे तक रोड जाम रही जिससे आवागमन बिलकुल ठप्प हो गई जानकारी के अनुसार अदमापुर गांव निवासी रामजी सिंह की 65 वर्षीय पत्नी शांति देवी रोज के भांति शनिवार के सुबह घर से टहलने निकली और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला पर चढ़ा दी जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई वही घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी वही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी थी और ग्रामीणों को मांग थी कि तत्काल मृतक के परिजन को मुआवजा दिलायी जाये वही इस घटना की सूचना सी ओ को दी इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझाकर मुआवजा की राशि अतिशीघ्र दिलाने का आश्वासवन दिया गया इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग