संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुधवार को एनएच 331 स्थित पैगम्बरपुर पोखरा चौक पर जदयू कार्यकर्तओं ने प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को फूल- माला पहनाते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष सारण निकाय चुनाव में एनडीए प्रत्याशी समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह के पक्ष में प्रचार के लिये जनता बाजार एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सारण निकाय चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत पक्की है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की गई। मौके पर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद, मो. इलताफ हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
फ़ोटो (प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता)।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी